Sunday, 1 December 2019

2 दिसंबर को दोबारा खरीद सकेंगे रियलमी 5s स्मार्टफोन, 9999 रुपए में मिलेगा 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट

गैजेट डेस्क. रियलमी के पॉपुलर बजट स्मार्टफोन रियलमी 5s की अगली सेल 2 दिसंबर को होने जा रही है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीदा सकेंगे। सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाकर अभी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ताकि सेल शुरू होते समय इसे आसानी से खरीदा जा सके। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच वाला 6.5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 5000 एमएएच बैटरी, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार रियर कैमरा मिलेंगे, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

रियलमी 5s


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट- ट्विटर


Tecno Spark Power goes on sale in India: Specs, price here

Tecno Spark Power goes on sale in India: Specs, price here Tecno Spark Power goes on sale in India: Specs, price here

आपका एसी खा रहा ज्यादा बिजली, इसलिए विश्व की 8 टीमें बना रहीं नया मॉडल, अगले साल दिल्ली में टेस्टिंग

गैजेट डेस्क. आपके घर, दुकान और कारखानों को ठंडा कर रहे एयर कंडीशनर बिजली की अत्यधकि खपत करते हैं। इनसे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि वर्तमान में उपलब्ध एयर कंडीशनर का मॉडल करीब 100 साल पहले ईजाद किया गया था। तबसे इसमें कोई आमूलचूल बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का आकलन है कि धरती की 10 प्रतिशत बिजली की खपत एयर कंडीशनर में हो जाती है। भारत में फिलहाल 1.40 करोड़ एयर कंडीशनर हैं। ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते जिस तेजी से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2050 तक इनकी संख्या 100 करोड़ हो जाएगी। वहीं, दुनियाभर में अभी 120 करोड़ एसी हैं, जो 2050 तक 450 करोड़ हो जाएंगे। एयर कंडीशनर की बढ़ती संख्या और बिजली की खपत से चिंतित भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पहल की है। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने अमेरिका के रॉकी माउंटेन इंस्टीट्यूट (आरएमआई) के साथ मिलकर ग्लोबल कूलिंग प्राइज स्पर्धा लांच की है। इसमें 24 देशों के साथ यूरोपीय संघ भी शामिल है।'


प्रारंभकि चरण में 95 देशों के 2100 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए। इनमें से 8 टीमें चुनी गईं। इनमें तीन भारत की, तीन अमेरकिी, एक-एक चीन और ब्रिटेन की है। इन्हें प्रोटोटाइप बनाने के लिए दो लाख डॉलर दिए गए हैं। विदेशी टीमों को प्रोटोटाइप तैयार कर भारत भेजना होगा। इसकी टेस्टिंग अगले साल दिल्ली की गर्मी में 60 दिन तक होगी। आरएमआई के एमडी इयान कैंपबेल के मुताबकि, नई जनरेशन का एयर कूलिंग सिस्टम पर्यावरण पर पांच गुना कम असरकारी होना चाहिए। भले कीमत मौजूदा मॉडल से दोगुनी हो।

विजेता की घोषणा नवंबर 2020 में होगी। उसे 10 लाख डॉलर का अवॉर्ड दिया जाएगा।
स्पर्धा के तहत कई आइडिया सामने आए हैं। इनमें वेपर कम्प्रेशन प्रौद्योगिकी, वेपर कूलिंग, एवोपरेटिव कूलिंग और सॉलिड-स्टेट कूलिंग प्रौद्योगिकियों के स्मार्ट एवं हाइब्रिड डिजाइन शामिल हैं। कैंपबेल के मुताबकि, असल चुनौती बाद में सामने आएगी। लोगों को यह समझना होगा कि नई तकनीक भले की महंगी है, लेकिन पर्यावरण के लिहाज से बेहतर है।

भारतीय घरों में सबसे कम एयर कंडीशनर (2018 के आंकड़े)

अमेरिका 90%
मेक्सिको 16%
ब्राजील 16%
चीन 60%
जापान 89%
दक्षिण कोरिया 89%
इंडोनेशिया 09%
भारत 07%

आपका एसी खा रहा...
विजेता की घोषणा नवंबर 2020 में होगी। उसे 10 लाख डॉलर का अवॉर्ड दिया जाएगा। स्पर्धा के तहत कई आइडिया सामने आए हैं। इनमें वेपर कम्प्रेशन प्रौद्योगकिी, वेपर कूलिंग, एवोपरेटिव कूलिंग और सॉलिड-स्टेट कूलिंग प्रौद्योगिकियों के स्मार्ट एवं हाइब्रिड डिजाइन शामिल हैं। कैंपबेल के मुताबकि, असल चुनौती बाद में सामने आएगी। लोगों को यह समझना होगा कि नई तकनीक भले की महंगी है, लेकिन पर्यावरण के लिहाज से बेहतर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट-kaspersky


New Electro-Optical Device May Lead To Faster Processors, Claims Study

New Electro-Optical Device May Lead To Faster Processors, Claims Study Researchers have created a novel device that bridges the fields of optical and electronic computing, an advance that may lead to faster and more energy-efficient memories and processors.

Tecno Spark Power Vs Infinix S4: Specifications, Features, Price COMPARED

Tecno Spark Power Vs Infinix S4: Specifications, Features, Price COMPARED News Nation brings to you the comparison between Tecno Spark Power and Infinix S4 on the basis of specifications, features, and price.

मुसीबत में काम आता है इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर, फोन अनलॉक किए बिना हो जाता है डायल

गैजेट डेस्क. जब स्मार्टफोन लॉक होता है, तब उसमें इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डायल करने की सुविधा होती है। ये बहुत काम का फीचर है, लेकिन कई यूजर्स इस पर ध्यान नहीं देते। जबकि मुश्किल या परेशानी के वक्त इसे डायल करके मदद मंगाई जा सकती है। इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को डायल करना बेहद आसान होता है। इसके लिए फोन को अनलॉक करने की भी जरूत नहीं होती।

ऐसे डायल होता है इमरजेंसी नंबर

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट में 112 नंबर पहले से सेव होता है। ये ऐसा नंबर है जो पुलिस (100), अस्पताल (108), वुमन हेल्पलाइन नंबर (1090) और फायर स्टेशन (101) का कॉम्बिनेशन है। यानी 112 नंबर डायल करने पर सभी इमरजेंसी सर्विस मिलेंगी। इसे डायल करने के लिए फोन के पावर बटन को 3 बार दबाना होता है। वहीं, फीचर फोन के कीपैड से 5 या 9 नंबर को लॉन्ग प्रेस करने पर इमरजेंसी नंबर डायल हो जाता है।

कुछ फोन में नंबर एडिट करने की सुविधा

कुछ कंपनियों के स्मार्टफोन जैसे सैमसंग, रियलमी में यूजर इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को एडिट कर सकता है। यानी वो अपने किसी करीबी का नंबर भी इमरजेंसी कॉन्टैक्ट के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है। इसके लिए उसे सेंटिंग में जाकर नंबर को चेंज करना होता है।

एंड्रॉयड की सेटिंग : Settiings => SOS Settiings या Contact => Groups => ICE emergency contacts

गूगल ऐप भी मौजूद

पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट की सुविधा नहीं है, तब इस काम को गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद '112' ऐप की मदद से किया जा सकता है। यहां पर अलग-अलग स्टेट के ऐसे ऐप्स मौजूद है। इन ऐप्स में SHOUT फीचर होता है, जो मौजूद एरिया के रजिस्टर्ड स्वयंसेवकों को तुरंत मदद भेज देता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Emergency contact feature of the phone comes in trouble, dial becomes without unlocking the phone


Realme 5s Next Sale On December 2 Via Flipkart: Specifications, Price, Sale Offers Inside

Realme 5s Next Sale On December 2 Via Flipkart: Know More Realme 5s is all set to go on sale for the second time on December 2 via Flipkart and Realme.com. The sale will begin at 12 PM (noon).