Monday, 2 December 2019

कॉल और इंटरनेट 3 दिसंबर से 50% तक महंगे, सभी कंपनियों के टैरिफ प्लान महंगे हुए

नई दिल्ली. देश में अब मोबाइल कॉल और इंटरनेट 50 प्रतिशत तक महंगा हो जाएगा। दूरसंचार क्षेत्र में टैरिफ युद्ध के साथ ही सरकारी शुल्कों के बकाया भुगतान के कारण बने दबाव के बाद निजी टेलीकॉम ऑपरेटरों भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो ने रविवार को नए प्लान का ऐलान किया है। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की नई दरें मंगलवार 3 दिसंबर रात 12 बजे, जबकि जियो की नई दरें 6 दिसंबर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी हो जाएंगी। पिछले पांच सालों में यह पहली बार है, जब प्रीपेड प्लान के दाम बढ़ाए गए हैं। दरअसल, वर्ष 2014 के बाद से वॉइस कॉल लगभग मुफ्त हो गई थी और डेटा की कीमत करीब 95 प्रतिशत घटकर 269 रुपए प्रति जीबी से घटकर 11.78 रुपए प्रति जीबी हो गई थी।

भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने 50 प्रतिशत ऊंची कीमत के साथ अनलिमिटेड कैटेगरी में नए रेट जारी कर दिए हैं, जो उसके मौजूदा प्रीपेड प्लान का स्थान लेंगे। 3 दिसंबर से एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों कंपनियों के प्रीपेड ग्राहकों को 4 हफ्ते तक मोबाइल से कॉल, इंटरनेट से जुड़े रहने के लिए न्यूनतम 49 रुपए खर्च करने होंगे। यही नहीं, दोनों कंपनियों ने दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने की सीमा भी तय की है। अब 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान लेने पर 1000 मिनट, 84 दिन के प्लान पर 3000 मिनट और 365 दिन के प्लान पर 12,000 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। इस सीमा के बाद आउटगोइंग कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट चुकाने होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Call and internet up by 50% from December 3, tariff plans of all companies become expensive


Oppo A9 2020 To Get Vanilla Mint Edition Soon: Details Inside

Oppo A9 2020 To Get Vanilla Mint Edition Soon: Details Inside Oppo A9 2020 was launched in India in September. Now, the smartphone is all set to get a new Vanilla Mint Edition in India. Oppo A9 2020 Vanilla Mint Edition is likely to be priced in India at Rs 19,990.

Sunday, 1 December 2019

गेंद की तरह दिखता है यह साउंडबॉल, वॉयस मैसेज और गाने रिकॉर्ड कर दे सकते हैं गिफ्ट

गैजेट डेस्क. अपनों को तोफहे में उनके मनपसंद गानो की सीडी, कैसेट्स या विनाइल रिकॉर्ड्स गिफ्ट करना अब बीते जमाने की बात हो चुकी है। लेकिन इसी फिजिकल म्यूजिक शेयरिंग परंपरा को जिंदा रखने के लिए इटेलियन डिजानर पीरपाओलो लाजारिनी ने 'सॉन्गबॉल' तैयार कि है। देखने में यह सॉन्ग बॉल किसी गेंद की तरह दिखती है। इसे छोटे से डिवाइस में गाने और वॉयस मैसेज अपलोड कर गिफ्ट भी किया जा सकता है। इसमें सिर्फ एक बार में एक ही गाना अपलोड किया जा सकता है। गाना या मैसेज सुनने के लिए इसमें ऑडियो जैक मिलता है वहीं चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस सॉन्गबॉल की कीमत लगभग 1500 रुपए है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
It looks like a ball, it can record soundballs, voice messages and songs


एंड्रॉयड टीवी के गूगल असिस्टेंट में जुड़ी मातृभाषा, तो इस हफ्ते सुर्खियों में रहा स्पीकर वाला चार्जर और रेडियो पावरबैंक

गैजेट डेस्क. भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इस हफ्ते कई दिलचस्प प्रोडक्ट सुर्खियों में रहे। टोरटो ने भारतीय बाजार में अपना इन-बिस्ट ब्लूटूथ स्पीकर वाला वॉल चार्जर लॉन्च किया तो श्याओमी ने ग्लोबल मार्केट में अपना एफएम रेडियो वाला पावरबैंक लॉन्च किया। इसके अलावा श्याओमी ने भारतीय बाजार में अपना नया 4X 55-इंच 2020 एडिशन लॉन्च किया, इसमें एंड्रॉयड बेस्ड पैचवॉल 2.0 इंटरफेस मिलता है, जो अमेजन प्राइम, हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स जैसे ओवर-द-टॉप प्लेटफार्म सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 34999 रुपए है। जानिए, इस हफ्ते कौनसे प्रोडक्ट सुर्खियों में रहे.....

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Google TV's mother tongue linked to Android TV


Realme X2 Pro Vs Vivo V17 Pro: Which Smartphone You should Opt For?

Realme X2 Pro Vs Vivo V17 Pro: Specs, Features, Price COMPARED News Nation brings to you the comparison between Realme X2 Pro and Vivo V17 Pro on the basis of specifications, features, and price.

श्याओमी ने लॉन्च किया एफएम रेडियो वाला पावरबैंक, पुराने जमाने के रेडियो जैसा दिखता है

गैजेट डेस्क. चीनी टेक कंपनी ने ग्लोबली मार्केट में अपने नए पावरबैंक को लॉन्च कर दिया है। इसकी खासियत यह है कि इसमें इन-बिल्ट एफएम रेडियो मिलेगा, यानी अब यूजर स्मार्टफोन और अन्य गैजेट चार्ज करते समय गाने सुनने का आनंद भी ले सकेगा। देखने में यह एक रेट्रो रेडियो सेट जैसा दिखता है। खास बात यह भी है कि पहली बार किसी पावरबैंक में रेडिया को फीचर देखने को मिल रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Xiaomi launches PowerBank with FM radio, looks like old-fashioned radio


90 करोड़ लोग रोजाना करते हैं इमोजी का इस्तेमाल, ब्रिटेन ने इसे कोर्स में शामिल किया

गैजेट डेस्क. विशेषज्ञों का कहना है कि इमोजी अब भविष्य की भाषा बनने जा रही है। लोग अब शब्दों का चयन कम कर रहे हैं और इमोजी के माध्यम से भावनाओं का इजहार ज्यादा कर रहे हैं। हालांकि, बच्चों के बीच इसका दुष्प्रभाव भी देखा जा रहा है। इमोजी के इस्तेमाल के कारण उनकी भाषाई पकड़ और व्याकरण कमजोर हो रही है। ब्रिटेन के विवि में अब स्टूडेंट्स कोर्स इमोजी के बारे में भी पढ़ सकेंगे। किंग्स कॉलेज, एडिनबर्ग व कार्डिफ समेत सभी विवि के भाषा, मार्केटिंग, मनोविज्ञान और राजनीति के कोर्स में इसे शामिल किया गया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
90 million people use emoji every day
इमोजी एक फोटोग्राफ है, जो कि जापानी वर्ड 'इ' मतलब 'पिक्चर' (चित्र) और 'मोजी' मतलब 'कै कैरेक्टर' से बना है। और संयोग से यह इमोजी अंग्रेजी के शब्द इमोशन और इमोटिकॉन से भी मिलता-जुलता है।
1990 के दौर में हुई थी इमोजी की शुरुआत। सबसे पहले यह एपल के आईफोन से भेजा गया था। एपल ने इसे अपने की-बोर्ड में जगह दी थी।
03 हजार 178 इमोजी इस समय प्रचलित हैं, जिनका इस्तेमाल इस समय दुनिया में किया जा रहा है।
90 करोड़ लोग प्रतिदिन विश्वभर में इमोजी का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण शब्दों का चयन पहले की अपेक्षा कुछ कम हुआ है।
10 साल पहले यह चिंता सबसे पहले जताई गई थी कि इमोजी भाषा को बर्बाद कर रही है, लेकिन इसका विकास क्रम देखें कि 10 वर्ष पूर्व सिर्फ 625 इमोजी प्रचलन में थी और अब तीन हजार से ज्यादा।
05 इमोजी का भारत के यूजर्स सबसे ज्यादा प्रयोग करते हैं। सर्वे के अनुसार खुशी के आंसू, आंखों में दिल के साथ मुस्कुराता चेहरा, नमस्कार, खुशी और दिल के इमोजी शामिल हैं।
2015 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इमोजी को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया था।
2017 तक 2666 इमोजी का निर्माण हुआ है। 2018 में 157 व इस वर्ष करीब 230 इमोजी को जोड़ा जा चुका है।
02 हजार 300 फेसबुक पर, वॉट्सएप पर 2500 इमोजी इस्तेमाल यूजर्स करते हैं।
90 million people use emoji every day