Realme 5s will go on sale in India starting Friday (November 29) 29 via Flipkart and Realme.com. The sale for Realme 5s will begin at 12 PM (noon).Friday, 29 November 2019
Realme 5s To Go On Sale Today Via Flipkart: Specs, Price, Offers Inside
Realme 5s will go on sale in India starting Friday (November 29) 29 via Flipkart and Realme.com. The sale for Realme 5s will begin at 12 PM (noon).Thursday, 28 November 2019
Instagram, Facebook And Messenger DOWN: Social Media Sites Crash Worldwide
हर बार बदल जाएगा आपके फोन का पासवर्ड, इसे देखकर भी कोई नहीं खोल पाएगा फोन
गैजेट डेस्क. फोन के सेफ्टी से जुड़ा एक ऐप ऐसा भी है जिसमें हर बार नया पासवर्ड डालना होता है। यानी जब भी यूजर अपने फोन को अनलॉक करेगा नया पासवर्ड डालना होगा। यानी पासवर्ड कोई दूसरा यूजर देख ले तब भी वो आपके फोन को अनलॉक नहीं कर पाएगा। ये पासवर्ड एक ट्रिक से जुड़ा होता है। जो फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर को ही पता होती है।
ड्रॉइडलॉक ऐप की होगी जरूरत
फोन का पासवर्ड हर बार चेंज करने वाले ऐप का नाम ड्रॉइडलॉक है। ऐप में लॉक के जुड़े कई फीचर्स दिए हैं। यानी फोन को डेट ऑफ बर्थ, टाइम, बैटरी परसेंट के साथ कई दूसरी तरह से लॉक किया जा सकता है। जैसे, आप फोन लॉक के लिए टाइम सिलेक्ट करते हैं तब फोन अनलॉक करने के लिए स्क्रीन पर दिखने वाला टाइम ही फोन का पासवर्ड होगा। इसी तरह, बैटरी परसेंट को सिलेक्ट करते हैं तब फोन की बची हुई बैटरी का प्रतिशत पासवर्ड का काम करेगा। इस ऐप को APK फाइल की मदद से इन्स्टॉल करना होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेडमी नोट 8 कॉस्मिक पर्पल और नोट 8 प्रो इलेक्ट्रिक ब्लू कलर वैरिएंट की पहली सेल आज
गैजेट डेस्क. श्याओमी ने अपनी पॉपुलर रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन में नए कलर ऑप्शन जोड़े हैं। कंपनी ने हाल ही में रेडमी नोट 8 में कॉस्मिक पर्पल कलर और नोट 8 प्रो में इलेक्ट्रिक ब्लू कलर वैरिएंट लॉन्च किया है। दोनों कलर वैरिएंट की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इन्हें अमेजन और एमआई डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। कलर के अलावा दोनों मॉडल के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले महीने लॉन्च हुए नोट 8 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है जबकि नोट 8 प्रो की शुरुआती कीमत 14,999 रुपए है। आज ही कंपनी ब्लैक फ्राइडे सेल भी आयोजित कर रही है, जिसमें श्याओमी के कई मॉडल्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एमआई टीवी 4X 55 इंच 2020 एडिशन लॉन्च, कीमत 34,999 रुपए, 2 दिसंबर से शुरू होगी बिक्री
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओपन सेल से खरीद सकेंगे रियलमी X2 प्रो और 5s, कई स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर मिलेगा डिस्काउंट
गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी रियलमी भारतीय ग्राहकों के लिए ब्लैक फ्राइडे सेल आयोजित कर रहा है। सेल के दौरान रियलमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी X2 प्रो ओपन सेल पर उपलब्ध होगा, यानी ग्राहक इसे किसी भी समय खरीद सकेंगे। शुक्रवार को सेल 12:00am से शुरू होकर रात 11:59pm तक चलेगी। इस दौरान रियलमी अपने कई अन्य स्मार्टफोन रियलमी सी2, 3, 3 प्रो, 3 आई, 5 प्रो और एक्स समेत कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट भी दे रही है। रियलमी X2 प्रो के साथ लॉन्च हुए बजट फोन 5s की सेल भी 29 नवंबर से शुरू होने जा रही है। वहीं, 1 दिसंबर से शुरू हो रही बिग शॉपिंग डे सेल के लिए भी रियलमी ने फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की है, जिसमें कंपनी के चुनिंदा प्रोडक्ट पर डिस्काउंट दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 दिसंबर को लॉन्च हो सकता है मोटोरोला वन हाइपर, पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन
गैजेट डेस्क. मोटोरोला वन हाइपर काफी समय से अपने पॉप-अप कैमरा मोड्यूल को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट के मुताबिक इसे 3 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में मीडिया को ब्राजील में होने जा रहे इवेंट के इंविटेशन भेजना शुरू किए, जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि इस इवेंट में मोटोरोला वन हाइपर को लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर समेत 3600 एमएएच बैटरी मिलने की उम्मीद है। भारत में इसका मुताबला पॉप-अप कैमरे वाले अन्य स्मार्टफोन से देखने को मिलेगा, जिसमें वीवो वी15 प्रो, रियलमी एक्स, रेडमी के20 प्रो शामिल है।
एंड्रॉयडपीआईटी साइट के मुताबिक, मोटोरोला 3 दिसंबर को ब्राजील में लॉन्चिंग इवेंट होस्ट करने जा रही है। इसके साथ ही टीजर इमेज भी जारी की गई है जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा मोड्यूल देखने को मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह मोटोरोला वन हाइपर स्मार्टफोन है, जो पॉप-अप कैमरे वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में 6.69 इंच का डिस्प्ले मिलेगा साथ ही इसमें एनएफसी सपोर्ट फीचर मिलने की भी संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
