Saturday, 16 November 2019

गूगल सर्च बनेगा टीचर, यूजर को सिखाएगा मुश्किल शब्दों को सही तरह से उच्चारण करना

गैजेट डेस्क. सर्च इंजन कंपनी गूगल ने शुक्रवार को गूगल सर्च में नया फीचर जोड़ा है। नया फीचर यूजर को मुश्किल शब्दों का सही तरह से उच्चारण करने में मदद करेगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर को माइक्रोफोन में शब्द बोलना होगा। नया फीचर आर्टिफिशियल तकनीक की मदद से उच्चारण को जांचेगा और सही उच्चारण से मैच करेगा, वहीं गलत होने पर यह यूजर को ठीक से बोलने के लिए सुझाव भी देगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ इंग्लिश शब्दों के लिए जारी किया गया है। जल्द ही इसमें अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा।

  1. उदाहरण के तौर पर जब भी यूजर किसी शब्द का सही उच्चारण ढूंढेगा, तो नया फीचर स्पीच रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी की मदद से यूजर द्वारा बोले गए शब्दों का एनालिसिस करेगा और उसे एक्सपर्ट के प्रोननसिएशन से मैच करेगा है। इस तरह यह सुनिश्चित करता है कि शब्दों का उच्चारण कैसे किया गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर को माइक आइकन पर टैप कर बोलना होगा।

  2. कंपनी का कहना है कि फिलहाल इसे एक्सपेरिमेंटल फीचर के तौर पर जारी किया गया है। यह सिर्फ मोबाइस ऐप पर उपलब्ध है। यह शुरुआती तौर पर सिर्फ अमेरिकन इंग्लिश शब्दों के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। आगे में इसमें स्पेनिश समेत अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा।

  3. गूगल ने आगे कहा कि यह फीचर उच्चारण के साथ यूजर के ट्रांसलेशन और मीनिंग की जानकारी को भी बेहतर करेगा। किसी भी शब्द को ट्रांसलेट करने पर या उसके मीनिंग ढूंढने पर यह उसके रिजल्ट के साथ उसका फोटो भी दिखाएगा, ताकि यूजर को सही और स्पष्ट जानकरी मिल सके।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Google search will now give you feedback on your pronunciation


No comments:

Post a Comment