गैजेट डेस्क. सैमसंग 23 जनवरी को भारतीय बाजार में अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी S10 लाइट को लॉन्च करेगी। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इसे गैलेक्सी नोट10 लाइट स्मार्टफोन के साथ ग्लोबली लॉन्च किया था। भारत में इसे खासतौर से फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा। हाल ही में फ्लिपकार्ट ने फोन का टीजर पेज जारी किया, जिसमें इंडियन वैरिएंट में मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment