Friday, 17 January 2020

बुखार होने पर अलर्ट करेगी फिटबिट स्मार्टवॉच, अनियमित हृदय गति से करेगी संक्रमण की पहचान

गैजेट डेस्क. फिटबिट स्मार्टवॉच अब यूजर को बुखार या संक्रमण होने पर भी अलर्ट करेगी। संक्रमक रोग की निगरानी में सुधार करने के लिए पहली बार अमेरिकी शोधकर्ताओं ने स्टडी की। स्टडी में शोधकर्ताओं ने पाया कि पांच राज्यों में वास्तविक समय पर फ्लू की जानकारी प्राप्त की। इसके लिए फिटबिट यूजर का आराम करते समय हृदय गति और नींद के डेटा का उपयोग किया गया। संक्रमण होने के दौरान हृदय गति में काफी अनियमित्ता देखने को मिलती है। इन्हीं अनियमित हृदय गति को स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड जैसे वियरेबल डिवाइस ट्रैक करते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fitbit smartwatch will alert on flu, will identify infection with irregular heart rate


No comments:

Post a Comment