Friday, 10 January 2020

लॉन्चिंग से पहले Mi बैंड 5 की डिटेल लीक, इस बार 1.2-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी

गैजेट डेस्क. चीनी कंपनी श्याओमी ने भारतीय बाजार में नया Mi बैंड लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नया बैंड बड़ी स्क्रीन और नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है। वहीं, इसकी कीमत से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है। बता दें कि कंपनी ने इस बैंड को बीते साल लॉन्च किया था।

बड़ी स्क्रीन और अन्य फीचर्स

लीक स्पेसिफिकेशन के मुताबिक Mi बैंड 5 में 1.2-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन मिल सकती है। इसमें ग्लोबल सपोर्ट करने वाला नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) फीचर मिलेगा। हालांकि, ये फीचर कंपनी ने Mi बैंड 3 और Mi बैंड 4 में दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि चीन में इसकी कीमत 179 युआन (करीब 1800 रुपए) हो सकी है। भारत में भी इतनी कीमत होने की उम्मीद है। इसके इसी साल जून तक लॉन्च किया जा सकता है।

Mi बैंड के स्पेसिफिकेशन

श्याओमी के बैंड में कलर डिस्प्ले के साथ 2.5D टेम्पर्ड ग्लास दिया है। जो 5 लेवल ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें हेल्थ और फिटनेस से जुड़े फीचर्स जैसे ट्रेडमिल रनिंग, एक्सरसाइज, आउटडोर रनिंग, साइक्लिंग, वॉकिंग, पूल स्वीमिंग जैसे ट्रैकर दिए हैं। इसके साथ ये हार्ड रेट मॉनिटरिंग भी करता है। इन सभी की डिटेल बैंड के साथ कंपनी के फिटनेस ऐप पर भी देखी जा सकती है। Mi बैंड 4 में 135mAh की बैटरी है, जो 20 दिन तक बैकअप देती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Xiaomi Mi Band 5 to launch with 1.2-inch display, NFC, Google Pay support


No comments:

Post a Comment